Tuesday, February 14, 2023

पुलवामा हमला में शहीद अमरजवानों को मेरा श्रद्धांजलि🙏😭 🇮🇳 भारत मां के लाल हम 🇮🇳

 
            🇮🇳 भारत मां के लाल हम 🇮🇳

भारत के अंदर जो भी
गद्दारों की टोली है
खा कर भारत की रोटी
पाक की वो हमजोली है।

नमकहरामो की बस्ती में
सांप-सपोले रहते है
जिन हाथों में पुस्तक होती
बम गोले बोते है।

धोखे से करके वार तुम
बहादुरी अपनी बताते हो
हिम्मत है तो सामने आओं
फिर तुमको मज़ा चखाते है।

वीर शहीदों की कुर्बानी 
यूं न खाली जाने देंगे
भारत मां के लाल है हम
गिन गिन कर बदला लेंगे हम।

तुम्हारे नापाक इरादों को
पूरा कभी न होने देंगे हम
मातृभूमि की रक्षा के खातिर
जान निछावर कर देंगे हम।

No comments:

Post a Comment

अतीत का फैशन

                    अतीत का फैशन अस्सी का दशक आज बड़ा खूबसूरत लग रहा है हमने कहाँ उनकी तंगी देखी, सिर्फ़ दीवारों पर लटकी उनकी तस्वीरें देखी ...